Monday, October 8, 2018

chhattisgarh current

छत्तीसगढ़ में चुनाव-2018

आगामी महीनों में देश में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने प्रेस कांफेंस कर के यह सूचना दी। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में बात करें तो यहां चुनाव 2 चरणों में पूर्ण कराया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 18 विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा। उसके अतिरिक्त अन्य 72 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, मिजोरम और राजस्थान में 6 अक्टूबर से ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी गई है। मतगणना 11 दिसम्बर को की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुशार सभी 5 राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसम्बर तक समाप्त कर ली जाएगी। 
आदर्श आचरण संहिता-
भारत का चुनाव आयोग एक स्थायी और स्वतंत्र निकाय है, यह देश में संसद, राज्य विधान मंडल, भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के पदों के लिए निर्वाचन संबंधित सभी कार्यांे के लिए जिम्मेदार है।  भारत में निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश बनाए जाते हैं, इन्ही नियमों को चुनाव आदर्श आचार संहिता कहा जाता है, आदर्श आचार संहिता में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों और अधिकारियों के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश होते हैं कि उनको चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कौन से कार्य करने हैं और कौन से नहीं ।



chhattisgarh current Sep-Oct-2018

छत्तीसगढ़ समसामयिक सितम्बर-अक्टूबर 2018


1. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 26 लाख गरीब परिवारों को मिला है रसोई गैस कनेक्शन, जिसमें पहला भरा हुआ सिलेन्डर और डबल बर्नर चुल्हा शामिल है। राज्य में कुल 35 लाख परिवारों को योजनांतर्गत गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। राज्य में रसोई गैस कनेक्शन धारी परिवारों की कुल संख्या 37 लाख से अधिक है। 

chhattisgarh current jun-2018

Chhattisgarh Jun_2018 Current Affairs in Hindi


Current Affairs Hindi के माध्यम से आपको छत्तीसगढ़ जून माह का मासिक Current Affairs Hindi me प्रदान किया जा रहा है, लगातार मासिक और साप्ताहिक Current Affairs  के लिए Current Affairs Hindi से जुड़े रहें-


1. बिलासपुर हाईकोर्ट में 4 नए न्यायधीश-
बिलासपुर हाईकोर्ट (छत्तीसगढ़) में 4 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हाल ही में की गई है। गौतम चैरड़िया, रजनी दुबे, विमला सिंह कपूर, और पार्थ साहू इन चारो न्यायाधीशों के साथ ही छत्तीसगढ़ में न्यायधीशों की संख्या 16 हो गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 22 पद हैं।
2. श्रेया को मिला सिल्वर पदक-
साइंस ओलंपियाड द्वारा आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड 2018 में इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में रायपुर की श्रेया अग्रवाल ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीता है। श्रेया को सिल्वर पदक के साथ 25000 रूपये भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया है।
3. मुख्यमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान-
अब प्रदेश में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी अकुशल मजदूर, कामगार और घरेलू नागरिकों को आॅनलाई, मोबाईल आॅपरेटिंग इत्यादि करने की क्षमता विकसित किया जाएगा।

Chhattisgarh Jun_2018 Current Affairs in Hindi


4. एसीएस सुब्रमण्यम जम्मूकश्मीर के चीफ सेकेटरी बने
भारत सरकार ने डेपुटेशन के लिए आदेश जारी किया है उसके अनुसार छत्तीसगढ़ के पीसीएस सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है।
5. आईएएस एन राठौर बने देवभोग के एमडी-
देवभोग (छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ) के एमडी का प्रभार आईएएस एसएन राठौर को दिया गया है। वे इस पद पर प्रमुख रूप से मार्केटिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।
6. एशियन चैम्पियनशिप में आकर्षी का चयन-
छत्तीसगढ़ दुर्ग की अंतर्राष्ट्रीय  बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप का चयन भारतीय टीम में हुआ है, वो अब भारत की तरफ से एशियन चैम्पियनशीप में नजर आएंगी। उन्होंने तमिलनाडु में हुई जूनियर नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में महिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशियन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम मंे अपनी जगह बनाई है।
7. स्पंदना को मिला छठवा स्थान-
फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता-2018 में छत्तीसगढ़ की कुमारी स्पंदना पल्ली ने छठवा स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले उन्होंने मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2018 की विजेता भी रह चुकी हैं।
8. पर्यावरण पुरस्कार देवेन्द्र सिंह की स्मिृति में
भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी स्व. देवेन्द्र सिंह की स्मृति को स्थाई बनाए रखने के उद्देष्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है। प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, पुरस्कार की राशि 5 लाख रूपये होगी।
9. भिलाई में आईटीआई का शिलान्यास-
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भिलाई आईआईटी के भवन परिसर का शिलान्यास किया। यह भारत का 23 वां आईआईटी है। इसकी स्थापना 2016 में हुई थी, और वर्तमान में रायपुर के सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में इसका संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2020 तक भिलाई में इसका भवन निर्माण पूरा हो जाने के पश्चात स्थायी रूप में कुठेलभांठा और सिरसाखुर्द में ही इसका संचालन किया जाएगा।
10. जगदलपुर एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में 14 जून को अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ किया।
11. छत्तीसगढ़ में 14 नई खदानों को मिली मंजूरी-
छत्तीसगढ़ में 14 नई खदानों को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिसके तहत बस्तर में आयरन ओर की 8, रायगढ़ में लाईम स्टोन की 2 और सरगुजा में 4 खदानों का निर्माण किया जाना है।
12. छत्तीसगढ़ की रमशीला का चयन एशियन गेम्स में
छत्तीसगढ़ की सीनियर कबड्डी खिलाड़ी रमशीला का चयन एशियन गेम्स के लिए आयोजित फाइनल कैंम्प में हुआ है। ये छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिनका चयन फाइनल कैंप के लिए हुआ है।
13. जल प्रबंधन में छत्तीसगढ़ को 9वां स्थान-
वैश्विक जल गुणवत्ता सूचकांक में 122 देशों में भारत 120 वें स्थान पर है। वहीं भारत में समेकित जल प्रबंधन सूचकांक की रिपोर्ट में गुजरात प्रथम स्थान पर है तथा झारखंड सबसे अंतिम स्थान पर। वहीं इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को 9वां स्थान प्राप्त हो सका है।
14. राजनांदगांव की हाॅकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू का चयन मध्यप्रदेश हाॅकी अकादमी ग्वालियर के लिए हुआ है।
15. छत्तीसगढ़ का पद्मा ने दिलाया गोल्ड-
हिमाचल प्रदेश में 25 से 27 मई तक आयोजित राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशिप में ब्लैक बेल्ट डेन पद्मा व्यौहार ने छत्तीसगढ़ को गोल्ड मेडल दिलवाया। यह प्रतियोगिता कराते एसोसियेशन आॅफ इंडिया की ओर से आयोजित कराई जा रही थी।
16. छत्तीसगढ़ की क्रिकेटर यशी पांडे-
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की महिला क्रिकेटर यशी पांडे का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित स्पेशल वुमेंस क्रिकेट के लिए किया गया है।
17. सेहद के लिए बेस्ट छत्तीसगढ़ की बासी
बिलासपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सौमित्र तिवारी और छात्र रोहित के शोध में मालूम चहला है कि बासी चावल जो कि रात भर भिगो कर रखा जाता है, उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेस्ट है। बासी को रात भर भिगोकर रखने से इसमें सोडियम, पोटेशियम, कैल्सियम की मात्र बढ़ जाती है। शोध में यह भी पता चला है कि एक दिन से ज्यादा बासी को भिगो कर रखने से यह नुकसानदायक शाबित हो सकता है।
18. मातृ मृत्यु दर में कमी
केन्द्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में मातृ मृत्यु दर 2011 से 2013 के बीच 221 थी, जो कि वह वर्ष 2014 से 2016 के बीच 48 पांईंट घटकर 173 रह गई है। पूरे देश में इस अवधि में मातृ मृत्यु दर 167 से घटकर 130 हो गई है।
19. सेंट्रल टीबी टीम के निरीक्षण के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले को टीबी उन्मूलन में देश का 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
20. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आर्म रेसलिंग के नेशनल चैम्पियनशीप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 मेडल जीते हैं, जिसमें आठ गोल्ड, पांच सिल्वर, और एक ब्रांज मेडल शामिल है।

chhattisgarh Jan to jun current

Chhattisgarh Last 6 month current affairs ( Current Affairs Hindi )

पिछले 6 महिनों के महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स ( Current Affairs ) जो आगे आने वाले सभी परीक्षाओं की दृष्टिकोंण से महत्वपूर्ण है। इसमें हमने पिछले 6 महीनों के सभी महत्वपूर्ण (परीक्षा की दृष्टि ) प्रादेशिक घटनाक्रम ( Current Affairs ) को एक साथ समायोजिक करके इसमें प्रस्तुत किया है-







हाल ही में छत्तीसगढ़ में हो रही नक्सली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ब्लैक पैंथर ( सैन्य दस्ता ) का गठन किया है। ब्लैक पैंथर आंध्रपदेश के चर्चित ग्रे-हाऊंड्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की विशेष प्रतिष्ठित कमाण्डो फोर्स होगी। ब्लैक पैंथर के आॅपरेशन की प्लानिंग और माॅनिटरिंग सीधे पुलिस मुख्यालय से होगी। ब्लैक पैंथर सीधे स्पेशल डीजी नक्सल आॅपरेशन को रिपोर्ट करेंगे।
गे्रहाउंड फोर्स- 
अविभाजित आंध्रप्रदेश में वर्ष 1989 में ग्रेहाउंड फोर्स का गठन किया गया था। इस दौर में वहां नक्सलवाद चरम पर था, ग्रेहाउंड गठन के थोड़े ही समय बाद नक्सलियों में खौफ का पर्याय बन गया। ग्रेहाउंड के जवान को घने जंगलों में आॅपरेशन चलाने और नक्सलियों की छापामार लड़ाई से मुकाबले की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।


chhattisgarh important current for cgvyapam and PSC

chhattisgarh important current  for cgvyapam and PSC

1. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय- नई दिल्ली के कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए जारी विश्वविद्यालयों एवं कृषि शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग सूची में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर 12 वां स्थान पर रहा। वर्तमान में देशभर में कुल 72 कृषि विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें से इस रैकिंग के लिए 63 कृषि विश्वविद्यालयों का शामिल किया गया था।
2. राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा- 26 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ यात्रा 25,26 जुलाई में जगदलपुर से स्काई योजना की शुरूवात की तथा स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही संचार क्रांति योजना का भी शुभारंभ राष्ट्रपति ने जगदलपुर से किया। वहीं दंतेवाड़ा जिला के हीरानार ग्राम के किसानों ने राष्ट्रपति को जैविक खेती से निर्मित आदिम ब्रांच का चावल भी भेट किया।
3. खरीफ वर्ष के लिए नई एमएसपी जारी- केन्द्र सरकार ने खरीफ फसलों के लिए नई एमएसपी(न्यूनतम समर्थन मुल्य) जारी कर दी है, जिसमें धान का समर्थन मुल्य सामान्य के लिए 200 रूपये की वृद्धि की गई है, जिससे धान का नया समर्थन मुल्य 1750 रूपये हो गया है, तथा धान ग्रेड ए के लिए 1770 रूपये निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हाल ही में धान में प्रति क्विंटल 300 रूपये बोनस की भी घोषणा कर दी है। ज्ञात हो केन्द्र सरकार ने कुल 14 फसलों के लिए एमएसपी की घोषणा हाल ही में की थी।
4. संचार क्रांति योजना- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुप्रतिष्ठित संचार क्रांति योजना में कुल 50 लाख स्मार्टफोन का वितरण किया जाना है, जिसमें 45 लाख महिलाओं को और 5 लाख युवाओं को संचार क्रांति के तहत स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 2011 की जनगणना की सूची के अनुसार, और शहरी क्षेत्रों में बीपीएल सूची में दर्ज नामों के आधार पर स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। 
5. राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर में तांबा मिलने की पुष्टि- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, सरगुजा और बस्तर जिलों में भारी मात्रा में तांबा भण्डार मिले हैं, जिसकी खुदाई का जिम्मा हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड को दिया गया है। इसी प्रकार प्रदेश में 14 नई खदानों को मंजूरी केन्द्र सरकार ने दी है। जिसमें बस्तर में आयरन ओर की 8, रायगढ़ में लाईम स्टोन की 2 और सरगुजा में बाक्साईड की 4 खदानें हैं। प्रदेश सरकार जल्दी ही इन खदानों की नीलामी करेगी।
6. आक्सीरीडिंग जोन- छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में रायपुर में नालंदा परिसर आक्सीरीडिंग जोन का उद्घाटन किया है। यह प्रदेश की पहली हॉईटेक लाईब्रेरी होगी जोकि 24 घंटे खुली रहेगी। यहां एक ही समय में 1000 लोग अध्ययन कर सकेंगे।
7. स्वच्छता सर्वेक्षण- हाल ही में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 4203 शहरों में टॉप 25 में बिलासपुर ने जगह बनाई है, टॉप 25 में बिलासपुर का स्थान 22वां रहा है। 
8. कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा संचालित कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र को देशभर में संचालित 650 कृषि विज्ञान केन्द्रों में सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र के रूप में सम्मानित किया गया है। 
9. लखनपुर- सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील के ग्राम पंचायत बेलखरिखा के लक्ष्मीबाई ग्राम संगठन को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बेलखरिखा छत्तीसगढ़ का प्रथम गांव है जिसे यह सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
10. न्यायधीश अजय त्रिपाठी- बिलासपुर उच्च न्यायालय में 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में अजय कुमार त्रिपाठी ने शपथ ली। राज्यपाल बलरामदास जी टंडन ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। ज्ञात हो हाल ही में बिलासपुर उच्च न्यायालय में 4 जजों की नियुक्ति की गई है, जिसमें पहली बार दो महिला न्यायधीशों की नियुक्ति भी की गई है। जिसमें विमला सिंह कपूर, रजनी दुबे, पार्थ प्रीतम साहू, और गौतम चौरडि़या की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही बिलासपुर उच्च न्यायालय में न्यायधीशों की संख्या 16 हो गई है। यहां न्यायधीशों के कुल 22 पद हैं। 
11. बालोद- प्रधानमंत्री आवास योजना में बालोद जिला छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है, तथा देशभर में बालोद 8वें स्थान पर है। 
12. माऊंटेनमैन राहुल गुप्ता- अम्बिकापुर के माऊंटेनमैन राहुल गुप्ता को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा एसीसी अचीवर्स अवार्ड दिया गया है। राहुल गुप्ता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माऊंट ऐवेरेस्ट फतह कर रिकार्ड बनाया है। 
13. नया रायपुर अब अटल नगर- हाल ही में मंत्रिमंडल की बैठक रायपुर में हुई जिसमें नया रायपुर को अटल नगर, वहां स्थित सेंट्रल पार्क का नाम अटल पार्क, इनके अलावा वहां अटल स्मारक का निर्माण किए जाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बिलासपुर विवि और राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज का नाम भी अटल बिहारी जी के नाम पर रखा जाना प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ विकास यात्रा के द्वितीय चरण को अब अटल विकास यात्रा कर दिया गया है। अब प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर अटल जी के नाम पर त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगरीय स्तरों पर भी अटल बिहारी के नाम पर सु-शासन पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। ज्ञात हो हाल ही में भारत के 10 प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी जी का निधन 93 वर्ष की आयु में हो गया था। 
14. राज्यपाल- हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास जी टंडन का निधन 90 वर्ष की आयु में हो गया। जिनके बाद मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल को छत्तीसगढ़ का कार्यवाहक राज्यपाल बनाया गया है। 
15. टीपी शर्मा- हाल ही में सेवानिवृत्त न्यायाधीश टीपी शर्मा को छत्तीसगढ़ का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। टीपी शर्मा, संभुनाथ श्रीवास्तव के स्थान पर नियुक्त किए जा रहे हैं। राज्य के प्रथम प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति कृष्णमुरारी अग्रवाल थे। टीपी शर्मा राज्य के 4 थे प्रमुख लोकायुक्त होंगे।
16. छत्तीसगढ़ के जैव इंधन से उड़ा विमान- हाल ही में देश में पहली बार देहरादून से दिल्ली तक जैव इंधन से विमान उड़ान का परीक्षण किया गया। इस उड़ान में इस्तेमाल होने वाले जैव इंधन में छत्तीसगढ़ के जैव इंधन का इस्तेमाल किया गया था। इस उड़ान में 25 प्रतिशत जैव जेट इंधन और 75 प्रतिशत एविएशन इंधन टर्बाइन फ्यूल का इस्तेमाल किया गया। इस परीक्षण के बाद भारत प्रथम विकासशील देश है, जिन्होंने बायोफ्यूल की मदद से विमान उड़ाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। 
17. इज ऑफ लिविंग इंडेक्स- हाल ही में आवास एवं शहरी मंत्रालय ने जीवन सुगमता (इज ऑफ लिविंग इंडेक्स) पर आधारित सूचकांक जारी किया, जिसमें रायपुर 7वें स्थान पर रहा। इस सूचकांक में पहले स्थान पर पुणे जबकि सबसे अंतिम स्थान पर उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर रहा। यह सर्वेक्षण कुल 111 जिलों में किया गया। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। 
18. रायपुर एयरपोर्ट लगातार तीसरी बार देश में प्रथम- रायपुर एयरपोर्ट ने कस्टमर सेटिस्फैक्शन में प्रथम स्थान हासिल किया है। रायपुर एयरपोर्ट को लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सर्वे देश के 51 एयरपोर्ट्स के लिए कराया गया था। 
19. प्रदेश में 8 नक्सल प्रभावित जिले- देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित 30 जिलों में छत्तीसगढ़ के 8 जिलों को शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी रिर्पाेर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के 7 जिले और राजनांदगांव भी अति नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल हो गया है। रिर्पाेर्ट के अनुसार देश में 90 नक्सल प्रभावित जिले हैं, जिसमें 30 अति नक्सल प्रभावित जिले हैं। 
20. पहला टाटा स्टील माईनिंग अवार्ड- पहली बार टाटा स्टील माईनिंग अवार्ड का आयोजन किया गया, जिसमें एनएमडीसी बचेली कॉम्प्लेक्स को यह अवार्ड दिया गया है।

21. आल इंडिया वाईल्ड लाईफ खिताब छत्तीसगढ़ के निखिल बानो ने जीता है। 

chhattisgarh current

छत्तीसगढ़ में चुनाव-2018 आगामी महीनों में देश में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगान...